सर्दी में गिलोय के फायदे

गिलोय एक बेल है, जो मुख्य रूप से खेतों की मेड़ों, पहाड़ों की चट्टानों और जंगलों पर पाई जाती है। इसके फल मटर के बीज जैसे दिखते हैं। इसका तना हरा और देखने में किसी रस्सी-सा लगता है। 

गिलोय क्या है?

Image Credit:Pexels

आयुर्वेद के अनुसार गिलोय की पत्तियां, जड़ें और तना तीनो ही भाग हमारे स्वास्थ के लिए बहुत गुणकारी हैं लेकिन बीमारियों के इलाज में सबसे ज्यादा उपयोग गिलोय के तने या डंठल का ही होता है।

आयुर्वेद में गिलोय का महत्व

Image Credit:Pexels

गिलोय में एंटी-पायरेटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑर्थरिटिक और एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।  गिलोय की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसका उपयोग सर्दियों में ज्यादा करना चाहिए। सर्दी में गिलोय के फायदे इस प्रकार हैं। 

सर्दी में गिलोय के फायदे

Image Credit:Pexels

टाइप-2 डायबिटीज के लिए गिलोय सत्व फायदेमंद है। गिलोय में काफी मात्रा में हाइपोग्लाईकैमिक एजेंट पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

1. डायबिटीज में

Image Credit:Pexels

एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए गिलोय का रस काफी फायदेमंद हो सकता है। गिलोय में आयरन होता है जो ब्लड सेल्स बनाने में मदद कर सकता है।

2. खून बढ़ाने में  

Image Credit:Pexels

टाइफाइड  एक बैक्टीरिया संक्रमण है जिससे तेज बुखार, दस्त और उल्टी हो सकती है। टाइफाइड  में गिलोय का सेवा फायदेमंद हो सकता है। गिलोय में एंटीपायरेटिक गुण और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और आपको निरोग रखते हैं।

3. टाइफाइड में

Image Credit:Pexels

गिलोय लिवर के लिए बहुत ही प्रभावी औषधि है जो पीलिया जैसे रोग के उबरने में मदद कर सकती है। गिलोय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।पीलिया के मरीजों को गिलोय के ताजे पत्तों का रस पिलाने से पीलिया जल्दी ठीक हो सकता है।

4. पीलिया में

Image Credit:Pexels

यदि आप कब्ज़, एसिडिटी या अपच से परेशान रहते हैं तो गिलोय आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके अलावा गिलोय के सेवन से डायरिया और दस्त से उबरने में भी मदद मिल सकती है।

5. अच्छे पाचन में

Image Credit:Pexels

गिलोय में एंटीपायरेटिक गुण होते हैं जो डेंगू जैसे तेज बुखार को जल्दी ठीक करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा गिलोय इम्युनिटी बूस्टर की तरह भी काम करती है। 

6. डेंगू फीवर में

Image Credit:Pexels

गठिया रोग में गिलोय फायदेमंद हो सकती है। विशेषज्ञों की मानें, तो गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी यानी सूजन को कम करने वाला प्रभाव होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-अर्थराइटिक और एंटी-ऑस्टियोपोरोटिक यानी जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाने वाले गुण भी होते हैं।

7. गठिया के रोग में 

Image Credit:Pexels

गिलोय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीएलर्जिक जैसे गुण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।

8. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में

Image Credit:Pexels

गिलोय में एंटीएलर्जिक गुण होने के कारण यह खांसी से जल्दी आराम दिलाने में मदद कर सकती है। खांसी दूर करने के लिए गिलोय के काढ़े का सेवन करें। इसके सेवन से सीने का कड़ापन, गले में घरघराहट, कफ आना और सांस से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है।

9. खांसी में   

Image Credit:Pexels

जिन लोगों को पाइल्स यानि बवासीर की बीमारी है उनके लिए गिलोय फायदेमंद हो सकती है। इसके औषधीय गुण खूनी बवासीर के इलाज में सहायक हो सकते हैं।

10. बवासीर में   

Image Credit:Pexels

गिलोय त्वचा के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। शहद और गिलोय का इस्तेमाल कर त्वचा को जवां बनाया जा सकता है। इसमें एंटीएजिंग गुण पाये जाते हैं जिससे चेहरे पर झुर्रियां नहीं दिखतीं। इसके अलावा पिंपल, डार्क स्पोट्स और चेहरे पर पड़ने वाली लकीरों से निजात मिलती है और चेहरे में प्राकृतिक रूप से निखार आता है।

11. त्वचा के लिए गुणकारी

Image Credit:Pexels

गिलोय में एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो बालों के झड़ने को रोकता है और इसके विकास की गति को बढ़ाता है। बालों पर गिलोय लगाने से डैंड्रफ, ड्राई स्कैल्प के साथ ही तनाव कम कर बालों का झड़ना भी रोकता है।

12. बालों के लिए

Image Credit:Pexels

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को  गिलोय से परहेज करने की सलाह दी जाती है। हालांकि गर्भावस्था के दौरान गिलोय के नुकसान के प्रमाण मौजूद नहीं है फिर भी बिना डॉक्टर की सलाह लिए गर्भावस्था में गिलोय का सेवन ना करें।

क्या प्रेगनेंसी में गिलोय खा सकते है?

Image Credit:Pexels

बाजार में गिलोय कई रूप में उपलब्ध है। आप बाजार से गिलोय चूर्ण या इसकी गोलियां खरीद सकते हैं। इसके अलावा गिलोय का काढ़ा या गिलोय का जूस बनाकर भी सेवन किया जा सकता है। इसका सेवन करने से पहले किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लें।

गिलोय का सेवन कैसे करें ?

Image Credit:Pexels

यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या नहीं खाना चाहिए ?

Thick Brush Stroke