यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या नहीं खाना चाहिए

Foods to Avoid in High Uric Acid

ब्लड में मौजूद यूरिक एसिड एक waste product है, जो गठिया (arthritis) और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं का कारण बनता है। 

यूरिक एसिड क्या है?

ब्लड में यूरिक एसिड का निर्माण प्यूरीन युक्त खाद्य पदार्थों के पाचन प्रक्रिया के दौरान होता है। इसलिए यूरिक एसिड बढ़ने पर प्यूरिन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

यूरिक एसिड क्यों बनता है?

रेड मीट में प्यूरीन की मात्रा सबसे अधिक होती है जिससे यूरिक एसिड तेजी से बढ़ सकता है। रेड मीट में मटन, लैम्ब, भेड़ (Sheep), सूअर (Pork), हैम, और बीफ जैसे नॉनवेज आहार आतें हैं। हालांकि, चिकन का कम मात्रा में सेवन किया जा सकता है।

1. रेड मीट का परहेज

यूरिक एसिड बढ़ने पर मछली (जैसे सैल्मन, हेरिंग, ट्राउट, मैकेरल) या अन्य समुद्री भोजन (जैसे झींगा, केकड़ा) खाने से बचना चाहिए। ऐसे भोजन में प्यूरिन की मात्रा अधिक होती है और ये ब्लड में यूरिक एसिड बढ़ा सकते हैं।

2. मछली का परहेज

यूरिक एसिड बढ़ने पर हाई प्रोटीन डाइट का परहेज करना चाहिए। दालें प्यूरीन से भरपूर होती हैं और उच्च यूरिक एसिड का कारण बन सकती हैं। उड़द की दाल, छोले, राजमा, और अंकुरित अनाज खाने से बचें।

3. प्रोटीन कम खाएं

फ्रक्टोज शुगर के अधिक सेवन से यूरिक एसिड बढ़ सकता है। इसलिए यूरिक एसिड बढ़ने पर फ्रुक्टोज शुगर की मात्रा कम लेनी चाहिए। फ्रुक्टोज शुगर ज्यादातर डिब्बाबंद जूस, कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा में मौजूद होता है।

4. फ्रुकटॉज शुगर कम लें  

यूरिक एसिड बढ़ने पर तली-भुनी या डीप फ्राइड चीजों का परहेज करना चाहिए। डीप फ्राइड चीजों में समोसा, पोटैटो चिप्स, डीप फ्राइड चिकन, पकोड़े आदि शामिल हैं।

5. डीप फ्राइड चीजों का परहेज

मैदे से बनी चीजें खाने में तो स्वादिष्ट होती हैं लेकिन इनसे शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। मैदे से बनी चीजों में नान, फ्रेंच फ्राइज़, डोनट्स, पिज़्ज़ा, बर्गर, फ्राइड फूड्स आदि शामिल हैं। 

6. मैदे से बनी चीज़ें ना खाएं

यूरिक एसिड बढ़ने पर फूल गोभी और पत्तागोभी कम खानी चाहिए। इसके अलावा पालक, मशरूम, सूखे सेम, मटर, स्प्राउट्स और मशरूम का भी कम सेवन करना चाहिए। ये सभी सब्जियां यूरिक एसिड बढ़ा सकती हैं।

7. कुछ सब्जियां कम खाएं