E Shram Card Benefits | Shramik Card Ke Fayde | ई श्रमिक कार्ड के फायदे क्या-क्या हैं?

केंद्र सरकार ने E-Shram card Portal की शुरूआत की है जिसके अंतर्गत देश के तमाम असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधा (2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा और पेंशन योजना) प्राप्त होती है। इस पोस्ट के माध्यम से आप जानेंगे ई श्रमिक कार्ड योजना क्या है? ई-श्रम कार्ड कौन बना सकता है?, ई श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कहाँ से होता है? साथ ही Shramik Card Ke Fayde (E shram Card Benefits in Hindi) क्या-क्या हैं।

आइये अब इस पोस्ट को शुरू करते हैं।

श्रम कार्ड योजना या ई-श्रमिक कार्ड क्या है? | What is E Shram Card in Hindi

E Shram Card Benefits in hindi

भारत सरकार (Govt of India) ने गरीब वर्ग के श्रमिकों, मजदूरों या कर्मचारी के कल्याण के लिए श्रम कार्ड योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के प्रवासी श्रमिकों को सरकार ई-श्रम कार्ड (e-shram card) या ई-श्रमिक कार्ड (e-shramik card) देती है, जिसमें बहुत सी सुविधएं उपलब्ध होती है।

ई-श्रम कार्ड (e-SHRAM Card) में 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) होता है। ये कार्ड पूरे देश में हर जगह वैध होगा।

यूएएन नंबर एक स्थायी नंबर होगा अर्थात एक बार मिलने के बाद, यह अपरिवर्तित रहेगा। ई-श्रम कार्ड आधार कार्ड की तरह जीवन भर के लिए मान्य (Valid) है। मतलब इसके रिन्युअल (Card Renewal) की कोई आवश्यकता नहीं है।

ई-श्रमिक कार्ड (e-shramik card) ई-श्रम कार्ड (e-shram card) भी कहा जाता है।

असंगठित क्षेत्र क्या है?

असंगठित क्षेत्र में ऐसे प्रतिष्ठान/इकाइयां शामिल हैं जो वस्तुओं/सेवाओं के उत्पादन/बिक्री में लगी हुई हैं और 10 से कम श्रमिकों को रोजगार देती हैं। ये इकाइयाँ ESIC और EPFO के अंतर्गत नहीं आती हैं।

असंगठित कर्मचारी किसे कहते हैं?

कोई भी कर्मचारी जो घर पर काम करने वाला, स्वरोजगार करने वाला कर्मचारी या असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला वेतन भोगी कर्मचारी है और ईएसआईसी या ईपीएफओ का सदस्य नहीं है, असंगठित कर्मचारी कहलाता है।

चलिए अब ई श्रमिक कार्ड के फायदे (E Shramik Card Ke Fayde) के बारे में पढ़ते हैं।

श्रमिक कार्ड के फायदे क्या-क्या हैं? | E Shramik Card Ke Fayde | E Shram Card Benefits in Hindi

इस योजना के अंतर्गत सरकार 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर देती है। इसके अलावा 60 वर्ष के बाद आपको पेंशन राशि (प्रतिमाह 3000 rs)  भी प्राप्त होगी। हालांकि, पेंशन के लिए उम्मीदवारों को 55 वर्ष की उम्र से प्रतिमाह ₹200 की राशि इस योजना में जमा करनी होगी।

हालांकि,  आने वाले समय में सरकार की ओर से श्रमिकों को कुछ और लाभ (Shramik Card Ke Fayde) भी मिल सकेंगें। श्रमिक कार्ड के क्या-क्या फायदे (shramik card ke kya kya fayde hain) और हैं इसके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है ।

  • आपातकालीन और राष्ट्रीय महामारी जैसी स्थितियों में आपको इसका फायदा मिल सकेगा
  • महंगे इलाज में आर्थिक सहायता मिल सकेगी।
  • मकान निर्माण हेतु भी धनराशि प्रदान की जा सकेगी।
  • पंजीकरण के बाद सरकार के पास श्रमिकों की जानकारी होगी जिससे उन्हें ध्यान में रखकर नई योजनाएं लायी जाएंगी।
  • पोर्टल के माध्यम से राज्य में उपलब्ध विभिन्न रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सकेगी।
  • श्रम विभाग की योजनाएं जैसे – मुफ्त साइकिल, बच्चों को छात्रवृत्ति, मुफ्त सिलाई मशीन आदि ई-श्रम कार्ड से प्राप्त की जा सकेगी।
  • श्रमिकों को उनके काम के अनुसार निशुल्क उपकरण प्रदान किया जाएगा।
  • आगे चलकर , राशन कार्ड को भी इससे जोड़ा जाएगा जिससे कहीं से भी राशन ले सकेंगे।

कौन बना सकता ई-श्रम कार्ड है? | Who can Apply for E shram Card in Hindi

Eligibility Criteria for E Shram Card

e-shram Card के लिए असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग श्रमिक कार्ड का फायदा (Shramik Card Ke Fayde) उठा सकते हैं। जिसमें

  • दहाड़ी मजदूर,
  • रेहड़ी-पटरी वाले,
  • घर में काम करने वाले,
  • रिक्शा चलाने वाले,
  • बढ़ई श्रमिक
  • छोटे और सीमांत किसान
  • कृषि मजदूर
  • दूध विक्रेता
  • सब्जी और फल विक्रेता
  • प्रवासी मजदूर
  • ईंट भट्ठा मजदूर
  • मछुआरे
  • भवन और निर्माण श्रमिक
  • घरेलु मजदूर
  • नाइयों
  • समाचार पत्र विक्रेता
  • रिक्शा चालक
  • ऑटो चालक
  • रेशम उत्पादन कार्यकर्ता
  • घर की नौकरानी
  • पुटपाथ विक्रेता
  • आशा कार्यकर्ता
  • पशुपालन कार्यकर्ता
  • कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले लोग आदि शामिल हैं।

मजदूरी करने वाले और भूमिहीन किसान नागरिक भी ई श्रम पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। हालांकि, अन्य किसानों को ई श्रम पोर्टल में पंजीकरण करने के लिए योग्य नहीं माना जायेगा।

पढ़ाई करने वाले युवा भी इसका लाभ ले सकेंगे जो पढ़ाई के साथ और अन्य कोई छोटा-मोटा काम कर रहे हैं। बेशर्त है उसकी उम्र कम से कम 16 साल होनी जरूरी है।

e-shram Card के रजिस्ट्रेशन के लिए आपकी आयु कम से कम 16 साल और अधिकतम 59 साल के बीच होनी चाहिए।

ई-श्रम कार्ड योजना किसके लिए नहीं है? | Who is Not Eligible for E shram Card In Hindi

निम्नलिखित लोग ई-श्रम कार्ड योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं –

  • आहार आप आयकर दाता हैं तो आप ई-श्रम कार्ड नहीं बनवा पाएंगे,
  • ई-श्रम कार्ड उन श्रमिकों के लिए नहीं है जो ईपीएफओ (EPFO) या ईएसआईसी (ESIC) या  ESIC के सदस्य हैं,
  • संगठित क्षेत्र के नागरिक,
  • राष्ट्रीय पेंशन योजना के सदस्य।

ई-श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कहाँ से होता है? | How to Apply for Shramik Card In Hindi

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं?

ई श्रम बनाने के लिए सभी योग्यता रखने वाले कामगारों और श्रमिकों को ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण (registration) कराना होगा। आप पंजीकरण ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों तरीके से कर सकते हैं।

ऑनलाइन के लिए eshram.gov.in– वेब साइट में जा कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। हालांकि,  जो लोग ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकते वो श्रमिक कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह रजिस्ट्रेशन (ऑनलाइन या ऑफलाइन) पूरी तरह से नि:शुल्क है। कामगारों को पोर्टल या कॉमन सर्विस सेंटर पर रजिस्ट्रेशन के लिए कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन के बाद वर्कर के खाते से कोई पैसा नहीं कटेगा।

ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें? | How to Apply Online E shram Card in Hindi

Steps to register for an E-Shram card online In Hindi

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। (eshram.gov.in)।
  • आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें
  • ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें
  • ओटीपी दर्ज करें, ई-श्रम के लिए पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • व्यक्तिगत, शैक्षिक और बैंक विवरण दर्ज करें
  • इससे रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

ई-श्रमिक कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं? | Documents Required for E-Shram Card In Hindi

पंजीकरण के समय आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक होनी जरुरी है।

Note: यदि किसी कार्यकर्ता के पास आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर नहीं है, तो वह निकटतम सीएससी पर जा सकता है और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से पंजीकरण कर सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | E Shram Card FAQS

1. ई श्रमिक कार्ड बनने के बाद हर वर्ष रेनुवल करना पडेगा?

ई श्रमिक कार्ड बनने के बाद आपको हर वर्ष रेनुवल करने की जरुरत नहीं है।

2. सरकार ई श्रम कार्ड क्यों बनवा रही है?

केंद्र सरकार की इस योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों का डेटाबेस तैयार करने के साथ-साथ उन्हें ई श्रम कार्ड के तहत सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।

3. e-Shram Card हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

e-Shram Card हेल्पलाइन नंबर 14434 है।


Disclaimer : इस आर्टिकल में ई श्रमिक कार्ड के फायदे (Shramik Card Ke Fayde) के बारे में बताया गया है। हालांकि, यदि योजनाओं में कोई बदलाव आता है या फिर इस आर्टिकल में कुछ गलत कॉन्टेंट आ जाता है तो उसको अपडेट कर दिया जाएगा। श्रम कार्ड के फायदे (E Shram Card Benefits in Hindi) से संबंधित सही एवं सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक जरूर कर लें।

ऊपर दी गई जानकारी पूरी तरह से शैक्षणिक दृष्टिकोण से दी गई है। इस जानकारी के जरिये हम किसी भी योजना को लेने के लिए नहीं कहते हैं।

और पढ़ें – जानिए शिव मंत्र पढ़ने के फायदे और जाप विधि। 

संदर्भ (References)

All about E Shram Card
https://eshram.gov.in/

E Shram Card
https://eshram.gov.in/faqs

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles