20 Top Science Colleges in India: इंडिया के टॉप 20 साइंस कॉलेज और उनकी फीस

12वीं पास होते ही सभी स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए अच्छे कॉलेजों की खोज करना शुरू कर देते हैं। सभी छात्र इच्छा होती है कि उन्हें बढ़िया से बढ़िया कॉलेज में एडमिशन मिले। कई बार स्टूडेंट और उनके माता पिता को अच्छे कॉलेज की जानकारी ठीक से नहीं मिल पाती है। ऐसे में इस आर्टिकल के माध्यम से आप इंडिया के टॉप साइंस कॉलेज (20 Top Science Colleges in India in Hindi) के बारे में जानेंगे। जिनकी रैंकिंग गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के सर्वे के द्वारा जारी की गई है। चलिए देखते हैं देश के सबसे बढ़िया साइंस कॉलेज कौन-कौन से हैं।

Top Science Colleges in India in Hindi
Image source: pixabay.com

ये हैं इंडिया के टॉप साइंस कॉलेज और उनकी फीस (Top Science Colleges in India and their Fees in Hindi)

जब हम सांइस कॉलेज की बात करते है तो इसमें कई विषय आते हैं जैसे कि फिजिक्स, केमिस्ट्री,बायोटेक्नोलॉजी, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, जेनेटिक साइंस, जूलॉजी, बॉटनी, माइक्रोबायोलॉजी, मैथमेटिक्स, कंप्यूटर साइंस, बायोमेडिकल साइंस आदि। अब इन विषयों के लिए एक अच्छे कॉलेज का चयन करना काफी मुश्किल हो जाता है। नेशनल इंस्टिट्यूट रैंकिंग के अनुसार इंडिया के टॉप साइंस कॉलेज (देश के सबसे बढ़िया साइंस कॉलेज) इस प्रकार हैं –

1. मिरांडा हाउस, दिल्ली – Miranda House, Delhi [Rank- 1]

नेशनल इंस्टिट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क के मुताबिक मिरांडा हाउस भारत का टॉप साइंस कॉलेज है। मिरांडा हाउस का स्कोर 78.00 है और इसकी रैंकिंग नंबर 1 है। मिरांडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय का एक प्रतिष्ठित महिला महाविद्यालय (गर्ल्स कॉलेज) है, जो कला (आर्ट्स) और विज्ञान के क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करता है।

मिरांडा हाउस कॉलेज की फीस 14000 – 18000 रुपये के बीच हो सकती है।

2. हिन्दू कॉलेज, दिल्ली – Hindu College, Delhi [Rank- 2]

हिन्दू कॉलेज, दिल्ली में स्थित भारत का सबसे पुराने व प्रसिद्ध महाविद्यालयों में से एक है। हिन्दू कॉलेज की रैंकिंग भारत के टॉप साइंस कॉलेज में नंबर 2 पर है जो उच्च शिक्षा एवं जॉब प्लेसमेंट के लिए मशहूर है। इस कॉलेज का स्कोर 71.86 है। हिन्दू कॉलेज में विज्ञान, कानून, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, व्यवसाय, दर्शनशास्त्र, साहित्य, मीडिया, सिनेमा, सैन्य, खेल और राजनीति के क्षेत्र में शिक्षा दी जाती है।

हिन्दू कॉलेज की फीस 16000 – 24000 रुपये के बीच हो सकती है।

3. प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई – Presidency College, Chennai, Tamil Nadu [Rank- 3]

चेन्नई में स्थिर प्रेसीडेंसी कॉलेज की रैंकिंग नंबर 3 पर है, जो B.Tech कोर्स के लिए प्रशिद्ध है। इस कॉलेज का स्कोर 71.67 है। प्रेसीडेंसी कॉलेज कला, विज्ञान और मानविकी के क्षेत्रों में स्नातक तथा स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए एक श्रेष्ठ भारतीय विश्वविद्यालय माना जाता है।

प्रेसीडेंसी कॉलेज की कोर्स फीस 90000 – 200000 रुपये के बीच हो सकती है।

4. लोयोला कॉलेज, चेन्नई – Loyola college, Chennai, Tamil Nadu [Rank- 4]

लोयोला कॉलेज चेन्नई में स्थिर है जिसकी रैंकिंग अभी 4 पर है। इस कॉलेज का स्कोर 71.00 है। लोयला कॉलेज अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, म. फिल और पीएचडी जैसे विषय ऑफर करता है।

लोयोला कॉलेज की फीस 16000 – 90000 रुपये के बीच हो सकती है।

5. लेडी श्रीराम महिला महाविद्यालय, दिल्ली – Lady Shri Ram College For Women, New Delhi [Rank- 5]

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के सबसे पुराने कॉलेजों लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन की रैंकिंग 5 नंबर पे हैं और इसका स्कोर 70.88 है। यह कॉलेज लंबे समय से भारत में महिलाओं के लिए उच्च एवं समृद्ध शिक्षा का केंद्र बना हुआ है। यह कॉलेज कंप्यूटर साइंस और पोलिटिकल साइंस के लिए प्रशिद्ध है।

लेडी श्रीराम महिला महाविद्यालय की फीस 35000 – 95000 रुपये के बीच हो सकती है।

6. PSGR कृष्णम्मा कॉलेज फॉर वीमेन, कोयंबटूर – PSGR Krishnammal College for Women, Coimbatore,Tamil Nadu [Rank- 6]

पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर विमेन, कोयंबटूर, तमिलनाडु में स्थित है। इस कॉलेज की रैंकिंग अभी 6 नंबर पर और स्कोर 70.68 है। यह कॉलेज कला, विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर विज्ञान और प्रबंधन में स्नातक, स्नातक और डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान करता है।

PSGR कृष्णम्मा कॉलेज फॉर वीमेन की फीस 80000- 250000 रुपये के बीच हो सकती है।

7. आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली – Atma Ram Sanatan Dharm College, Delhi [Rank- 7]

दिल्ली में स्थित आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज की रैंकिंग 7 नंबर पर है और इसका स्कोर 70.46 है। यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड है।

आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज की फीस 16000- 40000 रुपये के बीच हो सकती है।

8. सेंट स्टीफंस कॉलेज, कोलकाता – St. Xavier`s College, Kolkata, West Bengal [Rank- 8]

सेंट स्टीफंस कॉलेज भारत के प्रसिद्ध शैक्षिक संस्थानों में से एक है, जहां कला एवं विज्ञान की उपाधियां दी जाती हैं।सेंट स्टीफंस कॉलेज की रैंकिंग 8 और स्कोर 69.54 है।

सेंट स्टीफंस कॉलेज की फीस 60000 – 250000 रुपये के बीच हो सकती है।

9. रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर, बेलूर – Ramakrishna Mission Vidyamandira, Howrah, West Bengal [Rank- 9]

रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर बेलूर, हावड़ा में स्थित भारत का एक स्वायत्त डिग्री कॉलेज है। रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर की रैंकिंग 9 पर है और इसका स्कोर 69.24 है। रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर बॉयज कॉलेज है जहां कॉमर्स और साइंस दोनों की पढ़ाई होती है।

रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर की फीस 60000 – 200000 रुपये के बीच हो सकती है।

10. किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली – Kirori Mal College, Delhi [Rank- 10]

दिल्ली में स्थित किरोड़ीमल कॉलेज की रैंकिंग 10 नंबर पर है और इसका स्कोर 68.53 है। यह कॉलेज विज्ञान, मानविकी, सामाजिक विज्ञान और वाणिज्य में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम प्रदान करता है।

किरोड़ीमल कॉलेज की फीस 12000 – 90000 रुपये के बीच हो सकती है।

11. सेंट स्टीफ़न कॉलेज, दिल्ली – St. Stephen’s College, Delhi [Rank- 11]

यह भारत के प्रसिद्ध शैक्षिक संस्थानों में से एक है, जहां कला एवं विज्ञान की उपाधियां दी जाती हैं। इस कॉलेज की रैंकिंग 11 नंबर पे है और इसका स्कोर 668.30 है।

सेंट स्टीफ़न कॉलेज की फीस 40000- 20000 रुपये के बीच हो सकती है।

12. रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विश्वविद्यालय, खरदाहा – Ramakrishna Mission Vivekananda Centenary College, Khardaha, West Bengal [Rank- 12]

रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विश्वविद्यालयज की रैंकिंग 12 नंबर पे है और इसका स्कोर 67.56 है। यह कॉलेज रामकृष्ण मिशन द्वारा संचालित एक विश्वविद्यालय है। जिसमें रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, जूलॉजी और फिजिक्स जैसे विषयों की पढ़ाई होती है। इस कॉलेज के पांच कैंपस हैं जो बेलूर, पश्चिम बंगाल, कोयंबटूर, रांची और नरेंद्रपुर में स्थित हैं।

रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विश्वविद्यालय की कोर्स फीस ₹50000 – 180000 रुपये के बीच हो सकती है।

इंडिया के बेस्ट 20 साइंस कॉलेज की लिस्ट (List of 20 Best Science Colleges in India in Hindi)

List of 20 Best Science Colleges in India in Hindi
Image Source: istockphoto.com

आप इंडिया के टॉप 20 साइंस कॉलेज की लिस्ट नीचे देख सकते हैं।

इस प्रकार है भारत के टॉप साइंस कॉलेज लिस्ट (देश के सबसे बढ़िया साइंस कॉलेज) –

  • मिरांडा हाउस  – Miranda House, Delhi- Rank 1 
  • हिन्दू कॉलेज – Hindu College, Delhi- Rank 2
  • प्रेसीडेंसी कॉलेज – Presidency College, Chennai,Tamil- Rank 3
  • लोयोला कॉलेज – Loyola college, Chennai,Tamil Nadu- Rank 4
  • लेडी श्रीराम महिला महाविद्यालय – Lady Shri Ram College For Women, Delhi- Rank 5
  • PSGR कृष्णम्मा कॉलेज फॉर वीमेन – PSGR Krishnammal College for Women, Coimbatore,Tamil Nadu- Rank 6
  • आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज  – Atma Ram Sanatan Dharm College, Delhi- Rank 7
  • सेंट स्टीफंस कॉलेज- St. Xavier`s College, Kolkata, West Bengal- Rank 8
  • रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर – Ramakrishna Mission Vidyamandira, Howrah, West Bengal- Rank 9
  • किरोड़ीमल कॉलेज – Kirori Mal College, Delhi- Rank 10
  • सेंट स्टीफ़न कॉलेज – St. Stephens’s College, Delhi- Rank 11
  • रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विश्वविद्यालय – Rama Krishna Mission Vivekananda Centenary College, Khardaha, West Bengal- Rank 12
  • हंस  राज  कॉलेज – Hans Raj College, Delhi- Rank 13
  • श्री  वेंकटेस्वर  कॉलेज – Sri Venkateswara College- Rank 14
  • लेडी  इरविन  कॉलेज – Lady Irwin College, Delhi- Rank 15
  • मद्रास  क्रिस्चियन  कॉलेज – Madras Christian College, Chennai, Tamil Nadu- Rank 16
  • आचार्य  नरेंद्र  देव  कॉलेज – Acharya Narendra Dev College, Delhi- Rank 17
  • रामकृष्ण  मिशन  रेजिडेंशियल  कॉलेज – Ramakrishna Mission Residential College, Kolkata, West Bengal- Rank 18
  • PSG कॉलेज ऑफ़  आर्ट्स  एंड  साइंस – PSG College of Arts and Science,  Coimbatore, Tamil Nadu- Rank 19
  • दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज – Deen Dayal Upadhyaya College, Delhi- Rank 20

इंडिया के टॉप साइंस कॉलेज की फीस कितनी होती है? (Top Science Colleges fees in India in Hindi)

टॉप साइंस कॉलेज की फीस 40 हजार रूपये से लेकर 5 लाख रूपये तक हो सकती है। कॉलेजों की फीस semester wise अलग-अलग हो सकती है। इसके अलावा जितना बड़ा और फेमस शहर होगा उस कॉलेज की फीस उतनी ही ज्यादा होगी।

Note: कॉलेजेस की फीस हर साल बदलती रहती है। इसलिए बेहतर होगा की कॉलेज की वेबसाइट में जा कर उनकी फीस देखें।

कॉलेज चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? (What to keep in mind while choosing a right college in Hindi)

  • कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने से पहले  देखें की कॉलेज मान्यता प्राप्त है या नहीं।
  • कॉलेज में एडमिशन इ पहले कट ऑफ परसेंटाइल।
  • कॉलेज में छात्रों की संख्या, कोर्स और टीचर के बारे में समझें।
  • कॉलेज की वेबसाइट के अलावा उसकी सोशल साइट में भी ध्यान दें, जहाँ से आपको पता चलेगा कि वहाँ के छात्र किन चीज़ों से खुश या नाख़ुश हैं।
  • हॉस्टल में रहने के इंतजाम के बारे में जानें।
  • फैकल्टी या टीचर्स की योग्यता के बाटे में जानें।
  • मौजूदा छात्रों और हाल ही में ग्रेजुएट हुए लोगों से बातचीत ज़रूर करें। आपको पता चलेगा क्या शै है और क्या गलत।  
  • पिछले 5 वर्षों का प्लेसमेंट रिकॉर्ड देखें। 
  • कैंपस में खुद जाकर है वहां का रिव्यु लें।  

निष्कर्ष | Conclusion

इस पोस्ट में हमने आपको भारत के टॉप साइंस कॉलेज और उनकी फीस के बाटे में बताया है आशा करता हूँ  की आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई होगी। यदि आप हमसे इस पोस्ट से जुड़ा कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरुर बताएं।वेब पोस्ट गुरु ब्लॉग में आने और पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Disclaimer : ऊपर दी गई जानकारी नेशनल इंस्टिट्यूट रैंकिंग के अनुसार है। हर साल टॉप साइंस कॉलेज की लिस्ट बदलती रहती है इसलिए आप NERF (National Institutional Ranking Framework) वेबसाइट में देखते।

और पढ़ें: जानिए परफेक्ट यॉर्कर बॉल कैसे डाली जाती है।

सन्दर्भ (References)

NIRF- National Institutional Ranking Framework

Wikipedia- Category:Science colleges in India

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles

12वीं पास होते ही सभी स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए अच्छे कॉलेजों की खोज करना शुरू कर देते हैं। सभी छात्र इच्छा होती है कि उन्हें बढ़िया से बढ़िया कॉलेज में एडमिशन मिले। कई बार स्टूडेंट और उनके माता पिता को अच्छे कॉलेज की जानकारी...20 Top Science Colleges in India: इंडिया के टॉप 20 साइंस कॉलेज और उनकी फीस