CBC Test क्या है? सीबीसी रिपोर्ट कैसे पढ़ें? जानिए टेस्ट रेंज और प्राइस

किसी भी बीमारी में डॉक्टर सबसे पहले CBC Test करवाते हैं। डॉक्टर सीबीसी टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर आगे के टेस्ट करवाते हैं। अगर आपको भी जानना चाहते है कि CBC Test क्या है, सीबीसी टेस्ट से क्या पता चलता है?,  सीबीसी रिपोर्ट कैसे पढ़ें? सीबीसी टेस्ट रेंज और प्राइस क्या है? तो इस लेख को पूरा अंत तक पढें। यहां हम आपको सीबीसी (CBC) ब्लड टेस्ट की पूरी जानकारी हिंदी में बताएंगे। तो आइए जानते है CBC Test in Hindi

CBC Test in Hindi

Contents hide

सीबीसी टेस्ट क्या है? |  CBC Test Kya Hai | CBC Test meaning in Hindi

सीबीसी ब्लड टेस्ट (cbc blood test in Hindi) एक प्रकार का ब्लड टेस्ट है जो रक्त में प्रसारित होने वाली कोशिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है। सीबीसी टेस्ट का पूरा नाम (CBC Test full form in Hindi) पूर्ण रक्त-गणना परिक्षण (Complete Blood Count test) है।

सीबीसी टेस्ट से क्या पता चलता है? | What does CBC test tell you in Hindi?

सीबीसी परीक्षण (CBC Test in Hindi) या पूर्ण रक्त गणना परीक्षण (Complete Blood Count in Hindi) का उपयोग किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य का आकलन करने के लिए किया जाता है। इस टेस्ट में एनीमिया, ल्यूकेमिया और अन्य संक्रमणों सहित कई तरह की बीमारियों का पता लगाने के लिए किया जाता है।

सीबीसी ब्लड टेस्ट (परीक्षण) क्या मापता है? | What does the CBC Test measure in Hindi?

सीबीसी (complete blood count) टेस्ट की मदद से ब्लड में पाई जाने वाली लाल रक्त कोशिकाओं, श्वेत रक्त कोशिकाओं, प्लेटलेट्स, हीमोग्लोबिन, हेमाटोक्रिट और मीन कर्पुसकुलर वॉल्यूम को मापा जाता है।

1. लाल रक्त कोशिकाएं (Red blood cell)

इस टेस्ट से लाल रक्त कोशिकाएं की जाँच की जाती है। ये लाल रक्त कोशिकाएं फेफड़ों से शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचने का कम करती हैं ।

2. श्वेत रक्त कोशिकाएं (White blood cell)

यह टेस्ट श्वेत रक्त कोशिकाएं का परीक्षण करता है। श्वेत रक्त कोशिकाएं शरीर में संक्रमण और अन्य बीमारियों से लड़ती हैं। श्वेत रक्त कोशिकाएं के अंतर्गत न्यूट्रोफिल, लिम्फोसाइट्स, लिम्फोसाइट्स, ईोसिनोफिल्स और बेसोफिल्स कोशिकाएं आती हैं। इस टेस्ट में इन सभी का परीक्षण किया जाता है।

3. प्लेटलेट्स (Platelets)

सीबीसी परीक्षण के माध्यम से प्लेटलेट्स की गड़ना की जाती है। प्लेटलेट्स रक्त का थक्का बनाने और रक्तस्राव को रोकने में मदद करती हैं।

4. हीमोग्लोबिन (Hemoglobin)

CBC परीक्षण द्वारा हीमोग्लोबिन के बारे में पता चलता है। हीमोग्लोबिन, लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है जो ऑक्सीजन को शरीर के विभिन्न हिस्सों में ले जाता है।

5. हेमेटोक्रिट (Hematocrit)

हेमेटोक्रिट से पता चलता है कि आपका ब्लड कितनी लाल रक्त कोशिकाओं का बना है।

6. मीन कॉर्पसकुलर वॉल्यूम (Mean Corpuscular Volume)

मीन कॉर्पसकुलर वॉल्यूम द्वारा आपके लाल रक्त कोशिकाओं के औसत आकार का पता लगता है।

डॉक्टर सीबीसी परीक्षण कब करवाने को कहते हैं? | When is a CBC Test prescribed in Hindi?

विभिन्न प्रकार स्थितियों या बिमारियों में डॉक्टर सीबीसी (Complete Blood Count in Hindi) टेस्ट करवा सकते हैं। जिसमें शामिल हैं –

  • सर्दी, बुखार
  • कमजोरी
  • भूख ना लगना
  • बार बार चक्कर आना
  • एनीमिया की स्थिति
  • हृदय रोग
  • ऑटोइम्यून विकार
  • रक्तस्राव विकार
  • कैंसर रोग,
  • संक्रमण
  • शरीर में सूजन
  • अस्थि मज्जा की समस्या
  • दवा की प्रतिक्रिया या ,
  • एलर्जी

यदि किसी व्यक्ति का सीबीसी टेस्ट (CBC test) असामान्य आता है, तो डॉक्टर परिणामों की पुष्टि के लिए कुछ अन्य रक्त परीक्षण का आदेश दे सकते हैं।

सीबीसी जाँच करवाने के फायदे क्या हैं? | Benefits of Complete blood count Test in Hindi 

इस टेस्ट (सीबीसी परीक्षण) को करवाने से आपको निम्नलिखित फायदे मिल सकते हैं –

1. इस टेस्ट की मदद से शरीर में खून की मात्रा (एनीमिया) का पता चलता है ।

2. इस परीक्षण से शरीर में होने वाली  एलर्जी का पता लगाया जा सकता है।

3. डेँगूँ बीमारी में आप Platelet की संख्या का पता लगा सकते हैं।

4. शरीर में होने वाली इंटरनल ब्लीडिंग का पता लगाया जा सकता है।

5. इस रकत परीक्षण से आप कैंसर बीमारी का पता चल सकता है।

6. शरीर की सूजन का कारण पता चल सकता है।

7. ऑटोइम्यून विकार पता लगाने में इस टेस्ट से फायदा मिलता है।

सीबीसी नॉर्मल रेंज | CBC test normal range in Hindi

CBC test की रेंज हर एक लैब में थोड़ी बहुत अलग-अलग हो सकती है। इसलिए रिपोर्ट पढ़ते समय जहां टेस्ट हुआ है उसी लैब की रेंज को माने। सामान्यतः सीबीसी टेस्ट रेंज (cbc normal values) इस प्रकार होती हैं –

सीबीसी टेस्ट

सीबीसी टेस्ट रेंज (नार्मल रेंज)

RBC (Red Blood Cell) Count Men – 4.5 to 5.5 mill/c.mmWomen – 3.8 to 4.8 mill/c.mm
WBC (White Blood Cell) Count 4,500 to 11,000 WBCs per  microliter
Platelet Count 140,000 to 450,000 cells/mcL
Hbg (Hemoglobin) Level Men – 13.6 से 16.9 grams per deciliter (g/dL)Women – 11.9 to 14.8 g/dL
HCT (Hematocrit) Range Men – 40% से 50%Women – 35% से 43%
MCV Normal Range 80 से 100 femtoliters

1. लाल रक्त कोशिकाएं (RBCs) नार्मल रेंज – Red Blood Cells (RBCs) Normal Range

पुरषों में Normal RBC Count 4.5 to 5.5 mill/c.mm और महिलाओं में 3.8 to 4.8 mill/c.mm होना चाहिए।

2. श्वेत रक्त कोशिकाएं (WBCs) नार्मल रेंज – White Blood Cells (WBCs) Normal Range

पुरषों और महिलाओं में Normal WBC Count  4,500 to 11,000 WBCs per microliterहोना चाहिए।

3. प्लेटलेट्स (Platelet Count) नार्मल रेंज – Platelet Count Normal Range

पुरषों और मिहिलाओं में Normal Platelets count 140,000 से 450,000 cells/mcL के बीच होना चाहिये।

4. हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) नार्मल रेंज – Hemoglobin normal range

पुरषों में Normal haemoglobin 13.6 से 16.9 grams per deciliter (g/dL) और महिलाओ में 11.9 to 14.8 g/dL होना चाहिए।

5. हेमटोक्रिट (Hematocrit) नार्मल रेंज – Hematocrit Normal Range

पुरषों में Normal Hematocrit count 40% से 50%  और महिलाओ में 35% से 43% होना चाहिये।

6. मीन कॉर्पस्कुलर वॉल्यूम (MCV) नार्मल रेंज – Mean Corpuscular Volume (MCV) Normal Range

पुरषों और मिहिलाओं में Normal Mean Corpuscular Volume 80 से 100 femtoliters होनी चाहिए।

CBC टेस्ट असामान्य स्तर | CBC test abnormal range in Hindi

1. RBCs का असमान्य स्तर

लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) का कम होना आंतरिक रक्तस्राव, गुर्दे की बीमारी, अस्थि मज्जा रोग या कुपोषण का संकेत हो सकता है, जबकि इसका समान्य से अधिक होना अस्थि मज्जा रोग, हार्ट डिजीज या कम ऑक्सीजन के स्तर को दर्शता है।

2. WBCs का असमान्य स्तर

श्वेत रक्त कोशिकाओं (WBCs) का असमान्य स्तर ( समान्य से कम या ज्यादा) आपके शरीर में संक्रमण या सूजन का संकेत होता है। इसके अलावा WBCs का असमान्य स्तर कैंसर का कारण भी हो सकता है।

3. हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का असमान्य स्तर

हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का कम होना एनीमिया का संकेत हो सकता है। जबकि, हीमोग्लोबिन का अधिक होना क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD), जन्मजात हृदय रोग, गुर्दे का कैंसर, यकृत कैंसर आदि को दर्शाता है।

4. प्लेटलेट काउंट का असमान्य स्तर

डेंगू बीमारी या कुछ कैंसर उपचार, प्लेटलेट्स में कमी का कारण बन सकते हैं। कम प्लेटलेट स्तर वाले लोगों में गंभीर रक्तस्राव या चोट लगने का अधिक खतरा होता है। हालांकि, प्लेटलेट का समान्य से अधिक होना कैंसर को दर्शाता है।

सीबीसी रिपोर्ट कैसे पढ़ें? | CBC Report Kaise Padhe | How to Read CBC Report in Hindi

लैब से रिपोर्ट प्राप्त होने पर आपको उसमें चार कॉलम दिखाई देंगे: पहले कॉलम में टेस्ट का नाम लिखा हुआ होगा दूसरे में उस टेस्ट की वैल्यू (टेस्ट रिजल्ट), तीसरे में यूनिट और चौथे में रेफेरेंस रेंज दी गई होगी।

यदि CBC टेस्ट रिजल्ट, रेफेरेंस रेंज के अंदर हैं, तो उन्हें सामान्य माना जाता है। और यदि टेस्ट रिजल्ट रेफेरेंस रेंज से अधिक या कम हैं, तो वे असामान्य माने जाते हैं। इस तरह आप सीबीसी टेस्ट रिपोर्ट पढ़ सकते हैं।

सीबीसी टेस्ट सैंपल रिपोर्ट इमेज | CBC Test Sample Report image in Hindi

CBC Test Sample Report image

यह परीक्षण कैसे किया जाता है? | Procedure of CBC Test in Hindi

इस परीक्षण में ब्लड सैंपल लिया जाता है। इसके लिए आपकी बांह या हाथ की नस से रक्त खींचने के लिए सुई का उपयोग किया जाता है। इस परीक्षण के लिए उपवास की आवश्यकता नहीं है।

क्या परीक्षण के लिए कोई जोखिम है? | Are there any risks to the test?

ये रक्त परीक्षण (सीबीसी जांच) बहुत सामान्य हैं और इनमें कोई महत्वपूर्ण जोखिम नहीं होता है। सुई से आपको चींटी के काटने जैसा हल्का दर्द हो सकता है और वहां एक छोटा सा घाव हो सकता है। जो कुछ ही दिन में ठीक हो जाता है।

इंडिया में सीबीसी टेस्ट कितने रुपए में होता है? | CBC Test Price in India

सीबीसी टेस्ट प्राइस (सीबीसी परीक्षण price) हर शहर में अलग-अलग हो सकता है। सीबीसी टेस्ट की औसत प्राइस ₹150 से ₹550 तक हो सकती है।

Lal path lab (CBC Test Price 2022) –

City

CBC Blood Test Price

Delhi ₹350
Kolkata ₹330
Bangalore ₹350
Patna ₹330
Mumbai ₹250
Jaipuri ₹330
Lucknow ₹350
Indore ₹350
Agrai ₹350

निष्कर्ष | Conclusion

सीबीसी टेस्ट (Complete blood count) एक प्रकार का स्क्रीनिंग टूल है जिसकी मदद से आप शरीर में किसी प्रकार के इन्फेक्शन का पता लगाते हैं। इस टेस्ट में मुख्ततः लाल रक्त कोशिकाओं, श्वेत रक्त कोशिकाओं, प्लेटलेट्स, हीमोग्लोबिन, हेमाटोक्रिट और मीन कर्पुसकुलर वॉल्यूम को मापा जाता है। रिपोर्ट के असमान्य परिणाम आने पर डॉक्टर इसकी पुष्टि के लिए कुछ अन्य टेस्ट और करवा सकते हैं। ध्यान रहे कि हर लैब की अपनी टेस्ट रेंज होती है इसलिए अपने टेस्ट करवाया है आप उसी कि रेंज को ही माने।

और पढ़ें – गर्भावस्था की तीसरी तिमाही के प्रेगनेंसी टेस्ट।

और पढ़ें – गर्भावस्था की दूसरी तिमाही के दौरान प्रेगनेंसी टेस्ट।

और पढ़ें – गर्भावस्था की पुष्टि के लिए रक्त परीक्षण।


ये है सीबीसी परिक्षण के बारे में बताई गई पूरी जानकारी। कमेंट में बताएं आपको यह पोस्ट कैसी लगी। यदि आपको CBC Test in Hindi पोस्ट पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें। वेब पोस्ट गुरु ब्लॉग (webpostguru.com) में आने और पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

Disclaimer : ऊपर दी गई जानकारी पूरी तरह से शैक्षणिक दृष्टिकोण से दी गई है। इस जानकारी का उपयोग किसी भी बीमारी के निदान या उपचार हेतु बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा किसी भी चीज को अपनी डाइट में शामिल करने या हटाने से पहले किसी योग्य डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ (Dietitian) की सलाह जरूर लें। 

सन्दर्भ (References)  

  • Allan GM, Young J. Complete blood count for screening? Can Fam Physician. 2017 Oct;63(10):772. PMID: 29025804; PMCID: PMC5638475.
  • Omuse G, Maina D, Mwangi J, Wambua C, Radia K, Kanyua A, Kagotho E, Hoffman M, Ojwang P, Premji Z, Ichihara K, Erasmus R. Complete blood count reference intervals from a healthy adult urban population in Kenya. PLoS One. 2018 Jun 7;13(6):e0198444. doi
  • Mayo Clinic: “Complete Blood Count (CBC).”
  • American Association for Clinical Chemistry: Lab Tests Online “Complete Blood Count (CBC)

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles