List of High Cholesterol Foods | कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या नहीं खाना चाहिए और परहेज

हाई कोलेस्ट्रॉल (खराब कोलेस्ट्रॉल) की समस्या इन दिनों काफी आम हो गई है। कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, जिसमें स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी स्थितियां शामिल हैं। जब रक्त में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, तो डॉक्टर इसे नियंत्रित करने के लिए कुछ खाद्य पदार्थ ना खाने की सलाह देते हैं। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या नहीं खाना चाहिए और क्या परहेज करना चाहिए। साथ ही इस पोस्ट में आप उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले खाद्य पदार्थों की सूची (List of High cholesterol foods in Hindi) भी देख सकते हैं।

आइये अब इस पोस्ट को शुरू करते हैं।

High Cholesterol Food List in Hindi

कोलेस्ट्रॉल क्या है? | What is cholesterol in Hindi?

कोलेस्ट्रॉल एक मोमी पदार्थ (waxy substance) है, जिसे हमारा शरीर लीवर में बनाता है। (1)

कोलेस्ट्रॉल मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। पहला HDL कोलेस्ट्रॉल और दूसरा LDL कोलेस्ट्रॉल।

HDL कोलेस्ट्रॉल, अच्छे कोलेस्ट्रॉल रूप में जाना जाता है, जबकि LDL कोलेस्ट्रॉल, खराब कोलेस्ट्रॉल के रूप में जाना जाता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल खराब क्यों होता है? | Why is high cholesterol bad in Hindi?

HDL कोलेस्ट्रॉल नसों की रक्षा करने में मदद करता है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल ऊतक (tissue) और कुछ प्रकार के हार्मोन बनाने में भी मदद करता है। हालांकि, खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) की उच्च मात्रा हृदय की धमनियों में प्लाक के निर्माण में मदद करती है। (2)

धमनियों में प्लाक के बनने से हृदय और संचार संबंधी बीमारियों जैसे कि दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए खराब कोलेस्ट्रॉल का नियंत्रण करना जरुरी होता है।

चाहिए अब पढ़ते हैं खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या नहीं खाना चाहिए और क्या परहेज करना चाहिए (High Cholesterol Foods in Hindi)।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या नहीं खाना चाहिए और क्या परहेज करना चाहिए? | List of High cholesterol foods to avoid in Hindi

खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या नहीं खाना चाहिए इसके लिए आप नीचे दी गई लिस्ट पढ़ सकते हैं-

खराब कोलेस्ट्रॉल खाद्य पदार्थ सूची – Bad Cholesterol Foods list in Hindi

  • मक्खन,
  • कुकीज़,
  • केक,
  • मलाई,
  • आइसक्रीम,
  • फ्रेंच फ्राइज़,
  • चिप्स,
  • डोनट्स,
  • पिज्जा,
  • समोसा,
  • चाट,
  • ताली हुई अन्य चीजें,
  • बर्गर,
  • चीज,
  • मेयोनीज,
  • केक,
  • बीफ,
  • मेमने का मांस,
  • प्रोसेस्ड मीट,
  • वसायुक्त दूध,
  • सफेद ब्रेड,
  • पास्ता।

कोलेस्ट्रॉल में क्या नहीं खाना चाहिए (High Cholesterol Foods)? इसके बारे में अब विस्तार से पढ़ते हैं।

1. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर ट्रांस फैट नहीं खाना चाहिए | Avoid Trans fat foods in high cholesterol in Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल में ट्रांस वसा नहीं खाना चाहिए। ट्रांस फैट (trans fat) एक प्रकार के ऐसे वसा हैं जिन्हें खाद्य निर्माता हाइड्रोजनीकरण (Hydrogenation) प्रक्रिया द्वारा बनाते हैं। हाइड्रोजनीकरण का मतलब है हाइड्रोजन का जुड़ना।

हाइड्रोजन को फैट में जोड़ने से फैट की बनावट, स्थिरता और शेल्फ जीवन में बदलाव हो जाता है।

शोधकर्ताओं की माने तो ट्रांस वसा स्वास्थ के लिए सुरक्षित नहीं होते हैं। यदि आपके खाने में ट्रांस फैट ज्यादा हैं, तो यह आपके रक्त में LDL कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ा सकते हैं और साथ ही ह्रदय स्वास्थ को खराब कर सकते हैं। (3)

इसके अलावा आहार में ट्रांस फैट की अधिक मात्रा आपके मोटापे को बढ़ा सकते हैं और साथ ही टाइप 2 मधुमेह के लिये भी जिम्मेदार हो सकते हैं। इसलिए खरब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने परट्रांस फैट का परहेज करना चाहिए।

निम्नलिखित खाद्य पदार्थों में ट्रांस वसा (High Cholesterol Food) की मात्रा अधिक हो सकती है।

  • मक्खन
  • कुकीज़
  • केक
  • फ्रेंच फ्राइज़
  • चिप्स
  • डोनट्स

और पढ़ें – इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय।

2. सैचुरेटेड फैट का करें परहेज कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर – Avoid saturated fat foods in high cholesterol in Hindi

हमारे शरीर को सैचुरेटेड फैटी एसिड (संतृप्त वसा) की जरूरत होती है, लेकिन इसका जरुरत से ज्यादा सेवन करना स्वास्थ के लिए हानिकारक भी हो सकता है, विशेष रूप से यदि आप की आयु 40 से अधिक हो।

डाइट में संतृप्त वसा ज्यादा लेने से यह रक्त में HDL कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा सकते हैं, और साथ ही संतृप्त वसा आपके कुल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी बड़ा सकते हैं।

हाल के अध्ययन बताते हैं कि अधिक मात्रा में लिए गए संतृप्त वसा (High Cholesterol Foods), ह्रदय स्वास्थ के लिए नकारात्मक होते हैं और स्ट्रोक और हार्ट अटैक का मुख्य कारण बनते हैं। (4)

इसलिए खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सैचुरेटेड फैटी एसिड का परहेज करना चाहिए।

निम्नलिखित खाद्य पदार्थों में सैचुरेटेड फैटी एसिड (High Cholesterol Food) की मात्रा अधिक हो सकती है।

  • पिज्जा, बर्गर, चीज, मेयोनीज, केक जैसे फूड आइटम्स,
  • कुछ मांस जैसे बीफ, मेमने का मांस और पोर्क,
  • प्रोसेस्ड मीट,
  • वसायुक्त दूध,
  • मलाई,
  • आइसक्रीम,
  • सफेद ब्रेड,
  • पास्ता

आदि शामिल हैं।

और पढ़ें – गुर्दे की विफलता के 10 लक्षण और कारण

3. LDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर प्रोसेस्ड फ़ूड का सेवन नहीं करना चाहिए – Limit processed fat foods in cholesterol in Hindi

फास्ट फूड और डिब्बा बंद स्नैक्स (Bad Cholesterol Foods) ये सभी प्रोसेस्ड फ़ूड की श्रेणी में आते हैं। साथ ही इनकी शेल्फ-लाइफ और स्वाद को बनाए रखने के लिए प्रेज़रवेटिव पदार्थों (Preservative substances) का भी उपयोग किया जाता है, जो रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बड़ा सकते हैं। इसलिए खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने रोकने के लिए प्रोसेस्ड फ़ूड का सेवन कम करना चाहिए। (5)

और पढ़ें – जानिए क्या हैं किडनी बचाव के 11 घरेलू उपाय

4. एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शराब नहीं पीनी चाहिए – Avoid alcohol in high cholesterol in Hindi

शोध से पता चलता है कि शराब की अधिक मात्रा खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकती है।  (6

इसलिए जहां तक संभव हो डॉक्टर के अनुसार अल्कोहल का सेवन करें।

और पढ़ें – किडनी रोगियों के लिए कम प्रोटीन डाइट

5. धूम्रपान ना करें कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर – Avoid smoking in high cholesterol in Hindi

धूम्रपान करने से दिल का दौरा या स्ट्रोक सहित कई अन्य प्रकार बीमारियां बढ़ सकती हैं। इसके अलावा धूम्रपान करने से खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

2018 में की गई एक स्टडी के अनुसार, धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों में LDL कोलेस्ट्रॉल का स्तर धूम्रपान न करने वाले लोगों के मुकाबले ज्यादा पाया गया। (7)

इसलिए कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर धूम्रपान नहीं करना चाहिए।

और पढ़ें – क्रोनिक किडनी डिजीज, कहीं मौत का कारण ना बन जाए यह रोग

कोलेस्ट्रॉल कम करने की अंग्रेजी दवा | Medicine for High Cholesterol in Hindi

शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम करने की दवा – High cholesterol medicine in Hindi

यदि खाद्य पदार्थों का परहेज करने के बाद भी कोलेस्ट्रॉल कम नहीं होता है तो इस स्थिति में डॉक्टर स्टैटिन (statins) जैसी दवाएं शुरू कर सकते हैं। (8)

इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए डॉक्टर कोलेस्टारामिन (Cholestyramine) और इवोलोक्यूमैब (evolocumab) जैसे इंजेक्शन भी दे सकते हैं।(89)

Note: ऊपर बताई गई दवाएं डॉक्टर के अनुसार ही लें। बिना डॉक्टर की सलाह के ऐसी दवाएं सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकती हैं।

और पढ़ें – Iron Supplements क्या हैं? जानिए इसके फायदे, मात्रा और दुष्प्रभाव

निष्कर्ष | Conclusion

एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को खराब कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। क्योंकि, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल की उच्च मात्रा दिल के दौरे और स्ट्रोक का कारण बन सकता है। इसलिए खराब कोलेस्ट्रॉल को कम रखना जरुरी होता है। खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर डॉक्टर अक्सर ट्रांस वसा, संतृप्त वसा, प्रोसेस्ड फ़ूड जैसे आइटम ना खाने की सलाह देते हैं।


ये है कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या नहीं खाना चाहिए और क्या परहेज करना चाहिए की पूरी जानकारी। आशा करता हूँ की आपको List of High Cholesterol Foods in Hindi पोस्ट पसंद आई होगी। कमेंट में बताएं आप को यह पोस्ट कैसी लगी। साथ ही अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इस पोस्ट को शेयर जरूर करें।

वेब पोस्ट गुरु ब्लॉग में आने और पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Disclaimer : ऊपर दी गई जानकारी पूरी तरह से शैक्षणिक दृष्टिकोण से दी गई है। इस जानकारी का उपयोग किसी भी बीमारी के निदान या उपचार हेतु बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा किसी भी चीज को अपनी डाइट में शामिल करने या हटाने से पहले किसी योग्य डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ (Dietitian) की सलाह जरूर लें।   

सन्दर्भ (References)

1. Huff T, Boyd B, Jialal I. Physiology, Cholesterol. [Updated 2022 Mar 9]. In: StatPearls [Internet]. Treasure Island (FL): StatPearls Publishing; 2022 Jan-

2. Craig M, Yarrarapu SNS, Dimri M. Biochemistry, Cholesterol. [Updated 2022 Aug 15]. In: StatPearls [Internet]. Treasure Island (FL): StatPearls Publishing; 2022 Jan

3. Zhu Y, Bo Y, Liu Y. Dietary total fat, fatty acids intake, and risk of cardiovascular disease: a dose-response meta-analysis of cohort studies. Lipids Health Dis. 2019;18(1):91. Published 2019 Apr 6. doi:10.1186/s12944-019-1035-2

4. Nettleton JA, Brouwer IA, Geleijnse JM, Hornstra G. Saturated Fat Consumption and Risk of Coronary Heart Disease and Ischemic Stroke: A Science Update. Ann Nutr Metab. 2017;70(1):26-33. doi: 10.1159/000455681. Epub 2017 Jan 27. PMID: 28125802; PMCID: PMC5475232.

5. Cha D, Park Y. Association between Dietary Cholesterol and Their Food Sources and Risk for Hypercholesterolemia: The 2012⁻2016 Korea National Health and Nutrition Examination Survey. Nutrients. 2019;11(4):846. Published 2019 Apr 15. doi:10.3390/nu11040846

6. De Oliveira E Silva ER, Foster D, McGee Harper M, Seidman CE, Smith JD, Breslow JL, Brinton EA. Alcohol consumption raises HDL cholesterol levels by increasing the transport rate of apolipoproteins A-I and A-II. Circulation. 2000 Nov 7;102(19):2347-52. doi: 10.1161/01.cir.102.19.2347. PMID: 11067787.

7. Jain RB, Ducatman A. Associations between smoking and lipid/lipoprotein concentrations among US adults aged ≥20 years. J Circ Biomark. 2018;7:1849454418779310. Published 2018 May 31. doi:10.1177/1849454418779310

8. Pahan K. Lipid-lowering drugs. Cell Mol Life Sci. 2006;63(10):1165-1178. doi:10.1007/s00018-005-5406-7

9. Sever P, Gouni-Berthold I, Keech A, Giugliano R, Pedersen TR, Im K, Wang H, Knusel B, Sabatine MS, O’Donoghue ML. LDL-cholesterol lowering with evolocumab, and outcomes according to age and sex in patients in the FOURIER Trial. Eur J Prev Cardiol. 2020 Feb 4:2047487320902750.

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles