HDL और LDL कोलेस्ट्रॉल में अंतर क्या है?: Difference Between HDL and LDL Cholesterol in Hindi

Difference Between HDL and LDL Cholesterol in Hindi: HDL कोलेस्ट्रॉल एक अच्छे कोलेस्ट्रॉल के रूप में जाना जाता है, जबकि LDL कोलेस्ट्रॉल एक खराब माना जाता है। ये दोनों ही कोलेस्ट्रॉल शरीर को अलगअलग तरीके से प्रभावित करते हैं। तो चलिए इस पोस्ट के माध्यम से जानते हैं HDL और LDL कोलेस्ट्रॉल में अंतर क्या है।

HDL and LDL Cholesterol in hindi
Image source: freepik.com

कोलेस्ट्रॉल क्या है? (What is Cholesterol in Hindi)

कोलेस्ट्रॉल एक मोमी पदार्थ (waxy substance) है, जिसे हमारा शरीर लीवर में बनाता है। (1) कोलेस्ट्रॉल नसों की रक्षा करने में मदद करता है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल ऊतक (tissue) और कुछ प्रकार के हार्मोन बनाने में भी मदद करता है। हमें भोजन से भी कोलेस्ट्रॉल प्राप्त होता है, जिसमें अंडे, मीट, डेयरी प्रोडक्ट, ट्रांस वसा, संतृप्त वसा अदि शामिल हैं। हमारे पूरे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का प्रसार (circulation) लिपोप्रोटीन और ब्लड के माध्यम से होता है।

कोलेस्ट्रॉल मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं। जिसमें शामिल है – (2)

  • लो डेंसिटी लेपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल- Low density lipoprotein cholesterol (LDL)
  • हाई डेंसिटी लेपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल – High Density Lipoprotein Cholesterol (HDL)
  • कुल कोलेस्ट्रॉल – Total cholesterol
  • ट्राइग्लिसराइड -Triglyceride

और पढ़ें – हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार

एचडीएल कोलेस्ट्रॉल क्या होता है? (What is HDL Cholesterol in Hindi)

HDL कोलेस्ट्रॉल का पूरा नाम हाई डेंसिटी लेपोप्रोटीन (High density lipoprotein) है। HDL कोलेस्ट्रॉल एक ‘अच्छा’ कोलेस्ट्रॉल के रूप में देखा जाता है। क्योंकि यह रक्त में से ‘खराब’ कोलेस्ट्रॉल को वापस लीवर में भेजता है। लीवर के अंदर यह खराब’ कोलेस्ट्रॉल मेटाबॉलिज्म क्रिया द्वार तोड़ दिया जाता है ताकि इसे आपके शरीर से बाहर निकाला जा सके। (3)

HDL कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

और पढ़ें – जानिए हार्ट अटैक कब, कैसे और क्यों आता है।

एलडीएल कोलेस्ट्रॉल क्या है? (What is LDL Cholesterol in Hindi)

LDL कोलेस्ट्रॉल का पूरा नाम लो डेंसिटी लेपोप्रोटीन (low density lipoprotein) है। LDL कोलेस्ट्रॉल ‘खराब’ कोलेस्ट्रॉल के रूप में देखा जाता है। क्योंकि LDL कोलेस्ट्रॉल आपकी रक्त वाहिकाओं की दीवारों में जमा हो जाता है, जिससे आपको दिल का दौरा या स्ट्रोक जैसी स्वास्थ्य समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है। (4)

ब्लड में HDL कोलेस्ट्रॉल का कम और LDL कोलेस्ट्रॉल का अधिक होना, शरीर के लिए नकारात्मक माना जाता है।

HDL और LDL कोलेस्ट्रॉल में अंतर क्या है? (What is the Difference Between HDL and LDL Cholesterol in Hindi)

नीचे दी गई तालिका में आप अच्छे और बुरे कोलेस्ट्रॉल के बीच अंतर जान सकते हैं।

अच्छे और खराब कोलेस्ट्रॉल में अंतर – Difference Between Good and Bad Cholesterol in Hindi

HDL कोलेस्ट्रॉल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) LDL कोलेस्ट्रॉल (खराब कोलेस्ट्रॉल)
हाई डेंसिटी लेपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल लो डेंसिटी लेपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल
HDL कोलेस्ट्रॉल अच्छा माना जाता है। LDL कोलेस्ट्रॉल खराब माना जाता है।
HDL कोलेस्ट्रॉल अधिक होना चाहिए। LDL कोलेस्ट्रॉल कम होना चाहिए।

HDL कोलेस्ट्रॉल रक्त से ‘खराब’ कोलेस्ट्रॉल को वापस  लीवर में भेजता है। लीवर इसे तोड़ देता है ताकि इसे आपके शरीर से बाहर निकाला जा सके।

LDL कोलेस्ट्रॉल रक्त वाहिकाओं की दीवारों के अंदर जमा हो सकता है। जिससे धमनियां संकुचित हो सकती हैं और दिल का दौरा या स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ सकता है। 

HDL कोलेस्ट्रॉल का लो लेवल स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। LDL कोलेस्ट्रॉल का कम स्तर स्वास्थ के लिए अच्छा माना जाता है।
HDL कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर अच्छा माना जाता है, जो हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। LDL कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर खराब माना जाता है, जो दिल का दौरा या स्ट्रोक का कारण हो सकता है।

कितना होना चाहिए कोलेस्ट्रॉल? (Cholesterol Normal Range in Hindi)

आमतौरपर पर  HDL/LDL कोलेस्ट्रॉल, मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर (मिलीग्राम/डीएल) में मापा जाता है। HDL/LDL कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए (cholesterol kitna hona chahiye), इसे आप नीचे टेबल में समझ सकते हैं।

और पढ़ें – हृदय रोग क्या है, जानिए इसके लक्षण, कारण और बचाव

HDL कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए? – HDL Cholesterol normal range in Hindi

HDL Cholesterol level पुरुष  (Men) महिलाऐं (Women) बच्चे (Children)
HDL कोलेस्ट्रॉल का अच्छा स्तर >40 mg/dL >50 mg/dL >45 mg/dL
HDL कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर 60 mg/dL 60 mg/dL 200 mg/dL
HDL कोलेस्ट्रॉल का कम स्तर <40 mg/dL <50 mg/dL
According healthline

LDL कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए? – LDL Cholesterol normal range in Hindi

LDL Cholesterol level पुरुष  (Men) महिलाऐं (Women) बच्चे (Children)
LDL कोलेस्ट्रॉल का अच्छा स्तर <170 mg/dL <170 mg/dL <170 mg/dL
LDL कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर  >200mg/dL  >200mg/dL  >200mg/dL
LDL कोलेस्ट्रॉल बॉर्डरलाइन  170-199 mg/dL 170-199 mg/dL 170-199 mg/dL
According healthline

LDL/HDL कोलेस्ट्रॉल अनुपात कितना होना चाहिए? (LDL/HDL Ratio in Hindi)

 कोलेस्ट्रॉल अनुपात की गणना करने के लिए, अपने कुल कोलेस्ट्रॉल संख्या को अपने HDL कोलेस्ट्रॉल संख्या से विभाजित करें। मतलब,  यदि आपका कुल कोलेस्ट्रॉल (Total Cholestrol) 200 mg/dL (5.2 mmol/L) है और आपका HDL 50 mg/dL (1.3 mmol/L) है, तो आपका अनुपात 4:1 होगा। उच्च अनुपात का मतलब हृदय रोग का उच्च जोखिम का होना है।

5:1 से कम कोलेस्ट्रॉल अनुपात अच्छा माना जाता है, और यदि यह अनुपात 3.5:1 से कम है तो यह बहुत अच्छा माना जाता है।


हम उम्मीद करते हैं कि इस पोस्ट से आपको HDL और LDL कोलेस्ट्रॉल में अंतर समझ में आ गए होंगे। कमेंट में बताइये आपको यह पोस्ट (HDL and LDL Cholesterol in Hindi) कैसी लगी। अगर यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

वेब पोस्ट गुरु ब्लॉग में आने और पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Disclaimer : ऊपर दी गई जानकारी पूरी तरह से शैक्षणिक दृष्टिकोण से दी गई है। इस जानकारी का उपयोग किसी भी बीमारी के निदान या उपचार हेतु बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा किसी भी चीज को अपनी डाइट में शामिल करने या हटाने से पहले किसी योग्य डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सन्दर्भ (References)

1. Huff T, Boyd B, Jialal I. Physiology, Cholesterol. [Updated 2021 Mar 2]. In: StatPearls [Internet]. Treasure Island (FL): StatPearls Publishing; 2022 Jan.

2. Lee Y, Siddiqui WJ. Cholesterol Levels. [Updated 2021 Jul 26]. In: StatPearls [Internet]. Treasure Island (FL): StatPearls Publishing; 2022 Jan.

3. Kosmas CE, Martinez I, Sourlas A, et al. High-density lipoprotein (HDL) functionality and its relevance to atherosclerotic cardiovascular disease. Drugs Context. 2018;7:212525

4. InformedHealth.org [Internet]. Cologne, Germany: Institute for Quality and Efficiency in Health Care (IQWiG); 2006-. High cholesterol: Overview. 2013 Aug 14 [Updated 2017 Sep 7].

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles