Benefits of Apple Cider Vinegar | इन बीमारियों में है सेब का सिरका पीने के फायदे

सेब का सिरका अंग्रेजी भाषा में एप्पल साइडर विनेगर के नाम से जाना जाता है। सेब का सिरका सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सेब के सिरके के फायदे (Benefits of Apple Cider Vinegar in Hindi) वजन कम करने, त्वचा में निखार लाने और बालों से रुसी हटाने में होता है। इसके अलावा सेब का सिरका डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रोल, हाई बीपी और गठिया जैसी समस्याओं में भी काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, इसका अधिक सेवन स्वस्थ के लिए नुकसान दायक भी हो सकता है। इस पोस्ट में हम आपको सेब का सिरका पीने के फायदे, नुकसान, खुराक और उपयोग करने का तरीका के बारे में बता रहे हैं। तो आइये अब इस पोस्ट को पूरा पढ़ते हैं।

Benefits of Apple Cider Vinegar.jpg in Hindi

सेब का सिरका क्या है? (What is Apple Cider Vinegar?)

सेब का सिरका या एप्पल साइडर विनेगर, फर्मेन्टेड जूस (Fermented juice) है जिसे सेब के रस से तैयार किया जाता है। सेब के सिरके में एसिटिक एसिड, कुछ पोषक तत्व (जैसे विटामिन बी और विटामिन सी) और लाभ पहुंचाने वाले बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। सेब के सिरके का सबसे ज्यादा उपयोग वजन कम करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग रक्त शर्करा (Sugar) कम करने , लिपिड के स्तर को स्वस्थ रखने, पाचन को तंदरुस्त बनाने, त्वचा में निखार लाने, बालों से रुसी हटाने आदि में भी होता है।

चलिए अब सेब का सिरका पीने के फायदे और नुकसान के बारे में समझते हैं।

सेब का सिरका पीने के 14 फायदे (14 Benefits of Apple Cider Vinegar in Hindi)

सेब का सिरका एप्पल साइडर विनेगर पीने के फायदे

एप्पल साइडर विनेगर के बारे में वैज्ञानिक शोध काफी कम उपलब्ध हैं। इसलिए इसका उपयोग सावधानी पूर्वक करना चाहिए। सेब का सिरका कई बीमारियों के इलाज के लिए फायदेमंद होता है (Seb Ka Sirka Pine Ke Fayde), जिनमें शामिल हैं-

1. वजन कम करने में सेब का सिरका के फायदे (Apple Cider Vinegar Benefits for Weight Loss in Hindi)

वजन कम करने में सेब के सिरका का रस लाभदायक (Apple Cider Vinegar Uses in Hindi) माना जाता है। सेब के सिरके में पाए जाने वाला एसीटिक एसिड (Acetic Acid) बेली फैट (Belly Fat) यानी पेट की चर्बी और वजन कम (Weight Loss) करने का काम करता है। वजन कम करने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सुबह खाली पेट इसका सेवन किया जा सकता है।

और पढ़ें- सर्वाइकल अटैक में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

2. किडनी स्टोन के लिए सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar uses for Kidney Stones in Hindi)

किडनी की पथरी का सबसे अच्छा घरेलू उपाए सेब का सिरका है। एप्पल साइडर विनेगर में पाए जाने वाले एसिटिक एसिड गुर्दे की पथरी को नरम करने, तोड़ने और आकर में छोटा करने में मदद करता है। एप्पल साइडर विनेगर,  गुर्दे की पथरी के दर्द और सूजन को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। यह विषाक्त पदार्थों को शरीर से बहार निकलने में मदद करता है जो गुर्दे की पथरी का कारण बन सकते हैं।

किडनी स्टोन निकलने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। 

और पढ़ें – किडनी स्टोन में लो ऑक्सलेट डाइट के फायदे।

3. फैटी लिवर के लिए सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar uses for Fatty Liver in Hindi)

एप्पल साइडर विनेगर, लीवर में अत्यधिक वसा के संचय को कम करता है और वजन घटाने को प्रेरित करता है। इसमें हेपेटो-सुरक्षात्मक गुण भी होते हैं जो स्वस्थ लिवर की कार्यप्रणाली को बनाए रखता है।

फैटी लीवर से बचने के लिए आप रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डालकर पी सकते हैं।

और पढ़ें- शरीफा (सीताफल) खाने के फायदे और नुकसान

4. एप्पल साइडर विनेगर का फायदा अच्छे पाचन के लिए (Benefits of Apple Cider Vinegar for Digestive System in Hindi)

सेब का सिरका पीने के फायदे (Benefits of Apple Cider Vinegar in Hindi) पेट फूलने और अच्छे पाचन के लिए किया जा सकता है। सेब के सिरके में मौजूद खनिज पदार्थ पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं, जिससे पेट फूलने या अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

अच्छे पाचन के लिए आप एक गिलास सादे पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर खाना खाने से आधे घंटे पहले (दिन में दो) या बाद में ले सकते हैं।

और पढ़ें- खाली पेट गुड़ खाने के फायदे और नुकसान

5. थायराइड में सेब का सिरका के फायदे (Benefits of Apple Cider Vinegar for Thyroid in Hindi)

सेब का सिरका पीने के फायदे  (apple cider vinegar ke fayde) थाइरोइड के इलाज में किया जा सकता है। आप सेब के सिरके को अपनी डाइट में शामिल करके थायराइड जैसी बीमारी से राहत पा सकते हैं। सेब का सिरके थायराइड होर्मोनेस को बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है।

थायराइड के उपचार के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर इसे दिन में पी सकते हैं। 

और पढ़ें- पार्किंसन में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए

6. सेब का सिरका हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए (Apple Cider Vinegar uses for Cholesterol in Hindi)

जानवरों पर किये कुछ शोधों  से पता चलता है कि एप्पल साइडर विनेगर (apple cider vinegar) कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। इससे दिल से जुड़ी कई बीमारियों से बचाव होता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए एक गिलास सादे पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर खाना खाने से आधे घंटे पहले दिन में दो बाद इसका सेवन करें।   

और पढ़ें – सूखे आलूबुखारा (सूखे पल्म) के फायदे और नुकसान 

7. सेब का सिरका हाई बीपी के लिए (Apple Cider Vinegar for High BP in Hindi)

सेब के सिरके में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है जो कि शरीर से अतिरिक्त सोडियम और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। सेब के सिरके में मौजूद रेनिन एंजाइम रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद करता है।

आप एक गिलास पानी में कुछ शहद के साथ एप्पल साइडर विनेगर मिला सकते हैं और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

और पढ़ें – कच्चा प्याज खाने के फायदे और नुकसान

8. गठिया के लिए सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar for Arthritis and Inflammation in Hindi)

गठिया के घरेलू उपचार के लिए सेब का सिरका बहुत उपयोगी होता है। गठिया होने का प्रमुख कारण यूरिक एसिड का बढ़ा हुआ माना जाता है। सेब का सिरका, यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद (Sb Ka Sirka Pine Ke Fayde in Hindi) साबित होता है। सेब के सिरके में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेंटरी गुण पाए जाते हैं जिससे ये शरीर में यूरिक एसिड को कंट्रोल रखने में मदद कर सकता है।

गठिया के इलाज के लिए एक गिलास पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर दिन में पिया जा सकता है।

और पढ़ें – डायबिटीज से लेकर कैंसर तक में साबुत अनाज के फायदे

9. डायबिटीज में सेब का सिरका पीने के फायदे (Apple Cider Vinegar for Diabetes in Hindi)

रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने का सबसे प्रभावी और स्वास्थ्यप्रद तरीका परिष्कृत कार्ब्स और चीनी से बचना है, लेकिन सेब साइडर सिरका भी डायबिटीज या शुगर में लाभकारी प्रभाव हो सकता है। रात में सोने से पहले इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद (Seb Ka Sirka Pine Ke Fayde) माना जाता है। हालांकि डायबिटीज या शुगर होने पर अपने डॉक्टर से एक बार जरूर पूछ लें कि क्या वे इसका सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज या शुगर को कण्ट्रोल करने के लिए आप एक गिलास सादे पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर खाना खाने से आधे घंटे पहले दिन में दो बाद इसका सेवन कर सकते हैं।

और पढ़ें – जानिए मधुमेह रोगी डायबिटीज में क्या खाएं और क्या न खाएं।

10. बालों के लिए सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar for Dandruff in Hindi)

सेब का सिरका (Apple cider vinegar) बालों की डैंड्रफ दूर करने में मदद करता है। सेब के सिरके में मौजूद एसिड, डैंड्रफ को बढ़ने से रोकते हैं और बालों में मौजूद तेल की अधिक मात्रा को कम करते हैं।

10-15 ml एप्पल साइडर विनेगर में एक से दो गिलास पानी मिला लें और फिर इसे सिर की त्वचा और बालों की जड़ों में लगाएं। आप इसे हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकते हैं।

और पढ़ें – मुँह के सफेद छाले का घरेलू उपचार (इलाज)

11. हार्ट को मजबूत बनाने में सेब के सिरका का फायदा (Apple Cider Vinegar for Heart in Hindi)

जानवरों पर की गए स्टडी से पता चलता है कि सेब साइडर सिरका कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम कर सकता है। हालांकि, इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि सिरका मनुष्यों में हृदय स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। किसी भी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले शोधकर्ताओं को और अधिक शोध करने की जरूरत है। 

और पढ़ें – सुपरफूड क्या हैं, जानिए इसके स्वास्थ्यवर्धक फायदे।

12. दांतों के लिए एप्पल साइडर सिरका के लाभ (Apple Cider Vinegar for Teeth in Hindi)

एप्पल साइडर विनेगर दांतों से चिपके प्लाक या अन्य पदार्थों को तोड़ने में मदद करता है। इसके अलावा यह दांतों से दाग हटा सकता है, जो आपके दांतों को प्राकृतिक रूप से सफेद करने में मदद करता है। 

और पढ़ें- भीगी किशमिश खाने के फायदे और नुकसान

13. महिलाओं में अनियमित पीरियड्स में सुधार के लिए (Apple Cider Vinegar for Periods in Hindi)

प्रारंभिक शोध से पता चलता है कि सेब का सिरका पीने से पीसीओएस वाली महिलाओं का ओव्यूलेशन (पीरियड) नियंत्रित किया जा सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि करने के लिए  वैज्ञानिकों को अभी और शोध करने की आवश्यकता है।

14.- त्वचा के  लिए सेब के सिरके के फायदे (Apple Cider Vinegar for Skin in Hindi)

अपने रोगाणुरोधी गुणों के कारण, सेब साइडर सिरका त्वचा पर मुँहासे के प्रसार को कम करने में मदद कर सकता है।

सेब के सिरके का इस्तेमाल (उपयोग) कैसे करें? (How to Use Apple Cider Vinegar in Hindi)

How to Use Apple Cider Vinegar in Hindi

सेब के सिरके का उपयोग निम्नलिखित तरीकों से किया जा सकता है।

  • आप सेब के सिरके को पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
  • सेब के सिरके को सलाद के ऊपर छिड़कर खाया जा सकता है।
  • सेब के सिरके को फलों के जूस में मिलाकर पिया जा सकता है।
  • सुबह खाली पेट एक चम्मच सेब का सिरका टॉनिक के रूप में लिया जा सकता है।
  • सेब साइडर सिरका तेल में मिलाकर बालों में लगाया जा सकता है।
  • पानी में सेब के सिरके को मिलाकर आप अपने बाल धो सकते हैं।
  • सेब के सिरके का उपयोग चेहरे पर लगाने के लिए भी किया जा सकता है।
  • सेब के सिरके का उपयोग दातों को साफ करने में किया जा सकता है।

और पढ़ें – एक अच्छे कुकिंग ऑयल का चुनाव कैसे करें?

सेब का सिरका कब पीना चाहिए? (When should I drink apple cider vinegar in Hindi?)

रोज एक गिलास पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर खाना खाने के एक या आधे घंटे पहले या सुबह खाली पेट पी सकते हैं।  हालांकि, एप्पल साइडर विनेगर के सबसे अच्छे फायदे सुबह खाली पेट इसके सेवन से प्राप्त होते हैं।

ध्यान रहे भोजन के तुरंत बाद एप्पल साइडर विनेगर ना पीएं और ना ही रात में सोने से पहले। इसके अलावा सेब के सिरके का सेवन बार-बार ना करें।

और पढ़ें – आयरन की कमी को दूर करते हैं ऐसे आहार।

सेब का सिरका कैसे पियें | How to Drink Apple Cider Vinegar in Hindi

सेब के सिरके को हमेशा पानी मिलाकर पतला कर लेना चाहिए उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि इसमें एसिड की मात्रा अधिक होती है जिसकारण इसका अधिक सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

सेब का सिरका कितना पीना चाहिए? (Apple Cider Vinegar Dosage in Hindi)

सेब के सिरके की कम मात्रा सुरक्षित होती है। एक गिलास सादे पानी में एक से दो चम्मच (15-30 मिली) सेब का सिरका मिलाकर पिया जा सकता है। ऐप्पल साइडर सिरका रक्त शर्करा को मैनेज करने, अतरिक्त वजन कम करने, किडनी स्टोन को निकलने आदि में फायदेमंद होता है। इसलिए अच्छे स्वस्थ के लिए इसे कम मात्रा में ही पीना चाहिए।

और पढ़ें- महिलाओं में थायराइड कैंसर के लक्षण, कारण, बचाव व इलाज

सेब का सिरका कितने दिन पीना चाहिए?

वजन कम करने के लिए आप कई महीनों तक रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी में 1-2 चम्मच (15-30 मिली) एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पी सकते हैं। हालांकि, एक बार अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें की आपको ये कितना और कब तक पीना है।  

सेब का सिरका कहां मिलता है और इसकी कीमत कितनी है?

यदि आप सेब का सिरका खरीदना चाहते हैं तो आप इसे  Flipkart या Amazon की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। या इसे किराना की दुकान में जा कर ले सकते हैं। 500 ml सेब के सिरके की कीमत लगभग 400-600 rs तक हो सकती है।

सेब का सिरका किसे नहीं पीना चाहिए? (Who should not drink apple cider vinegar?)

  1. जो लोग एसिडिटी या अल्सर की समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें एप्पल साइडर विनेगर से दूर रहना चाहिए।
  2. जो लोग डायबिटीज की समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए या अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
  3. जो लोग ब्लड थिनर दवाओं का सेवन करते हैं, उन्हें एप्पल साइडर विनेगर से दूर रहना चाहिए।
  4. जो लोग लोगों को एलर्जी होती है, वे एप्पल साइडर विनेगर का सेवन नहीं करना चाहिए।
  5. जो लोग गैस, एसिडिटी या अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित होते हैं, उन्हें एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।
  6. कम पोटेशियम वाले लोगों को सेब के सिरके का उपयोग करने से बचना चाहिए क्योंकि यह पोटेशियम के स्तर को और कम कर सकता है।

इन सभी स्थितियों में, यदि कोई व्यक्ति एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना चाहता है, तो उन्हें अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

सेब का सिरका पीने के नुकसान (Apple Cider Vinegar Side Effects in Hindi)

  • एप्पल साइडर विनेगर की प्रकृति अम्लीय होती है, इसलिए नियमित रूप से एप्पल साइडर विनेगर पीने वाले लोगों को पेट में परेशानी या पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इन पाचन समस्याओं में शामिल हो सकते हैं – गैस, सूजन आदि।
  • सेब के सिरके का अधिक मात्रा में सेवन करने से भूख में कमी आ सकती है।
  • एप्पल साइडर विनेगर के नुकसान की बात की जाए तो इससे मतली की समस्या भी हो सकती है।
  • हर सिरके में एसिड होता है जो दांतों पर कुछ बुरा प्रभाव डाल सकता है। एप्पल साइडर विनेगर के साथ भी ऐसा ही है। विशेषज्ञों का कहना है कि सेब के सिरके को लंबे समय तक पीने से दांत ख़राब हो सकते हैं।
  • सेब के सिरके में तेज एसिड पाया जाता है। जिसकी वजह से त्वचा पर जलन या रैशेज की समस्या हो सकती है। इसलिए, त्वचा पर इसके उपयोग से पहले सावधानी बरतें, अन्यथा त्वचा को नुकसान हो जाता है।
  • सेब के सिरका का अधिक मात्रा में सेवन करने से हड्डियां (Bones) कमजोर हो जाती है।
  • एप्पल साइडर विनेगर का पीएच स्तर लगभग 2 या 3 होता है, यही वजह है कि एसीवी में बिना पतला सेवन किए गले में जलन पैदा हो सकती है।

और पढ़ें- गले के इन्फेक्शन (टॉन्सिल) में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

निष्कर्ष | Conclusion

एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग वजन कम करने, रक्त शर्करा (Sugar) नियंत्रित करने, लिपिड के स्तर को स्वस्थ रखने, पाचन को तंदरुस्त बनाने, त्वचा में निखार लाने, बालों से रुसी हटाने आदि में किया जा सकता है। वजन कम करने के लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन कर सकते हैं।

ध्यान रहे एप्पल साइडर विनेगर की प्रकृति अम्लीय (acidic) होती है, इसलिए नियमित रूप से एप्पल साइडर विनेगर पीने से आपको पाचन सम्बन्धी समस्या हो सकती है। इसलिए डॉक्टर के अनुसार ही इसका सेवन करें।


इस लेख में सेब का सिरका पीने के फायदे और नुकसान, दोनों के बारे में बताया गया है, इसलिए बेहतर है कि इन दोनों पक्षों को ध्यान में रखकर ही इसका सेवन करें। कमेंट में बताएं आप को यह पोस्ट कैसी लगी। साथ ही अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इस पोस्ट को शेयर जरूर करें।

वेब पोस्ट गुरु ब्लॉग में आने और पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Disclaimer : ऊपर दी गई जानकारी पूरी तरह से शैक्षणिक दृष्टिकोण से दी गई है। इस जानकारी का उपयोग किसी भी बीमारी के निदान या उपचार हेतु बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा किसी भी चीज को अपनी डाइट में शामिल करने या हटाने से पहले किसी योग्य डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ (Dietitian) की सलाह जरूर लें।  

संदर्भ (References)

  • Khezri SS, Saidpour A, Hosseinzadeh N, Amiri Z. Beneficial effects of apple cider vinegar on weight management, Visceral Adiposity Index and lipid profile in overweight or obese subjects receiving restricted calorie diet: A randomized clinical trial. Journal of Functional Foods. 2018;43:95-102.
  • Shishehbor F, Mansoori A, Shirani F. Vinegar consumption can attenuate postprandial glucose and insulin responses; a systematic review and meta-analysis of clinical trials. Diabetes Res Clin Pract. 2017;127:1-9.
  • Atik D, Atik C, Karatepe C. The effect of external apple vinegar application on varicosity symptoms, pain, and social appearance anxiety: a randomized controlled trial. Evid Based Complement Alternat Med. 2016;6473678.
  • Mohammad P, Mojtaba H, Mohammad N. Successful treatment of chronic scalp seborrheic dermatitis using traditional Persian medicine: a case report and literature review. Galen Med J. 2017;6:157-9.
  • Yagnik D, Serafin V, J Shah A. Antimicrobial activity of apple cider vinegar against Escherichia coli, Staphylococcus aureus and Candida albicans; downregulating cytokine and microbial protein expression. Sci Rep. 2018;8(1):1732.
  • Chang J, Han SE, Paik SS, Kim YJ. Corrosive esophageal injury due to a commercial vinegar beverage in an adolescent. Clin Endosc. 2020;53(3):366-369.
  • Biswal B. Drug-excipient interaction study for apple cider vinegar with 20 potential excipients using modern analytical techniques. Asian J Pharma. 2016;2016:107.Budak, N.H., Aykin, E., Seydim, A.C., Greene, A.K. and Guzel-Seydim, Z.B. (2014), Functional Properties of Vinegar. Journal of Food Science, 79: R757-R764.
  • Webmd – Apple Cider Vinegar
    https://www.webmd.com/diet/apple-cider-vinegar-and-your-health
  • Healthline – 6 Health Benefits of Apple Cider Vinegar, Backed by Science.

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles